Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTragic Mother s Day Son Murders Mother Over Dispute in Sonarankapurwa Village

पांच-पांच रुपये की मजदूरी करके बेटों को था पाला

Kausambi News - सोनारन का पुरवा गांव में मातृ दिवस पर महिला महरूननिशां की हत्या उनके बेटे मोहम्मद ने मामूली विवाद के चलते कर दी। महरूननिशां ने मेहनत करके अपने बच्चों को पाला और जमीन खरीदी। इस घटना ने पूरे गांव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 10 May 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
पांच-पांच रुपये की मजदूरी करके बेटों को था पाला

जिला मुख्यालय से सटे सोनारन का पुरवा गांव में हुई महिला की हत्या ने मातृ दिवस पर सबको झकझोर दिया। मामूली विवाद में बेटे ने मां के खून से अपने हाथ रंग लिए। महिला ने पांच-पांच रुपये की मजदूरी करके बेटों को पाला था। अंजाम यह रहा कि बडे़ बेटे ने ही उसकी जान ले ली। घटना पर पूरा गांव अफसोस जाहिर कर रहा है। सोनारन का पुरवा गांव की महरूननिशां बहुत ही मेहनतकश महिला थीं। एक कोठरी में वह परिवार के साथ रहती थी। पति सैय्यद के साथ हाड़तोड़ मेहनत करके पांच बेटियों व दो बेटों मोहम्मद व सोनू को पाला था।

शनिवार को मोहम्मद ने महरूननिशां की हत्या कर दी तो पूरा गांव हैरान रह गया। इसकी वजह यह थी कि महरूननिशां अपनी मेहनत से घर बनाया था। साथ ही सात विस्वा जमीन खरीदी थी। जिसमें पांच विस्वा में बागवानी थी। यह खेत ष्घर के ठीक सामने था। लोगों का कहना है कि पांच-पांच रुपये की मजदूरी महिला ने की थी। उसकी मेहनत की लोग मिशाल देते थे, लेकिन बेटे ने मातृ दिवस पर महरूननिशां को मौत की नींद सुलाकर सबको सोचने समझने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शादी के बाद से ही मोहम्मद अपनी पत्नी के पक्ष में रहता था। शनिवार को मजदूरी कर घर लाए गए अनाज के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद यह घटना हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें