गंगा में समाए किशोर की मिली लाश, हाहाकार
Kausambi News - कड़ा धाम में बड़का टिलवा के सामने गंगा नदी में 14 वर्षीय किशोर नन्हू उर्फ अभिषेक पाल की लाश 24 घंटे बाद गोताखोरों ने खोज ली। ननिहाल में नहाने के दौरान वह गंगा में समा गया था। परिजनों में हाहाकार मच गया।...

कड़ा धाम में बड़का टिलवा के सामने गंगा नदी में समाए किशोर की लाश 24 घंटे बाद गोताखोरों ने खोज ली है। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बक्सी का पुरवा निवासी डाक कर्मचारी संतोष पाल का 14 वर्षीय बेटा नन्हू उर्फ अभिषेक पाल अपने ननिहाल गिरधरपुर गढ़ी गया था। शुक्रवार को वह ननिहाल के बगल में रहने वाले कृष्णा पाल के साथ गंगा नहाने के लिए बड़का टिलवा गया था। नहाते समय वह गंगा नदी में समा गया था। गोताखोरों ने किसी तरह कृष्णा पाल को बचा लिया था।
शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक गोताखोर नदी में अभिषेक पाल को तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला था। इससे परिजनों में रोना-पीटना मचा था। शनिवार को गोताखोरों ने दोबारा अभिषेक की खोजबीन शुरू की। करीब नौ बजे वृंदावन घाट किनारे से अभिषेक का शव गोताखोरों ने खोज निकाला। शव जैसे ही बाहर आया, अभिषेक की मां सुनैना देवी बेसुध हो गई। परिजनों में हाहाकार मच गया था। अभिषेक दो भाईयों में छोटा था। बड़े भाई पिंकू का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।