Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTractor Accident Thresher Overturns on Devi Ganj-Lehdari Road

तेज रफ्तार ट्रैक्टर में पीछे लगा थ्रेसर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

Kausambi News - गुरुवार अपरान्ह कड़ा धाम थाना क्षेत्र में देवीगंज-लेहदरी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का थ्रेसर अचानक पलट गया। इस घटना में पीछे आ रहे अन्य वाहन चालक बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 4 April 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार ट्रैक्टर में पीछे लगा थ्रेसर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

कड़ा धाम थाना के देवीगंज लेहदरी रोड पर गुरुवार अपरान्ह लेहदरी की ओर से देवीगंज जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर में पीछे बंधा थ्रेसर अचानक पलट गया। थ्रेसर पलटने पर पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालक बाल-बाल बचे। गुरुवार अपरान्ह एक ट्रैक्टर गेहूं की मड़ाई करने के लिए थ्रेसर लेकर देवीगंज-लेहदरी मार्ग पर जा रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही देवीगंज चौराहे के करीब पहुंचा अचानक थ्रेसर तेज़ आवाज के साथ बीच सड़क पर पलट गया। थ्रेसर पलटते समय पीछे आ रहे बाइक सवार घटना में बाल-बाल बच गये। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस ने थ्रेसर को सड़क से हटवाकर किनारे कराया तो आवागमन बहाल हो सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें