किशोरी को भगा ले गए, गैंगरेप और हत्या की आशंका
Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र में एक किशोरी को उसके प्रेमी ने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर से भगा लिया। किशोरी के गायब होने के बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें गैंगरेप और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने...

कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को नकदी, गहने के साथ प्रेमी युवक अपने तीन अन्य रिश्तेदारों संग मिलकर घर से भगा ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर उसकी मां ने गैंगरेप व हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों के साथ किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी का रिश्तेदारी के युवक से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। किशोरी का मोबाइल भी छीन लिया। आरोप है कि 17 फरवरी को प्रेमी युवक अपने तीन अन्य रिश्तेदारों की मदद से किशोरी को घर से भगा ले गया। किशोरी अपने साथ आधा किलो चांदी के गहने, सोनू की एक अंगूठी तथा 30 हजार रुपया नकद भी ले गई है। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की। इसके बाद पीड़ित मां ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दिया। कोखराज इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि आरोपी दीपक पुत्र नारायण, रवि पुत्र चरन निवासी गंभीरा थाना मंझनपुर, इसी थाना क्षेत्र के नारा निवासी नरेश का लड़का व मुख्य आरोपी दीपक के भांजे के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।