Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSon Murders Mother in Domestic Dispute in Manjhanpur Village

ईंट से कूचकर बेटे ने मां को मार डाला

Kausambi News - जिला मुख्यालय मंझनपुर के सोनारन का पुरवा गांव में शनिवार को बेटे ने मां महरूननिशां (55) को ईंट से मारकर हत्या कर दी। घरेलू विवाद के कारण हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी मोहम्मद फरार है...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 10 May 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
ईंट से कूचकर बेटे ने मां को मार डाला

जिला मुख्यालय मंझनपुर से सटे सोनारन का पुरवा गांव में शनिवार को ईंट से सिर कूंचकर बेटे ने मां को मार डाला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सोनारन का पुरवा गांव की महरूननिशां (55) के पति सैय्यद की 13 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पांच बेटी और दो बेटे हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन साल पहले महरूननिशां ने बड़े बेटे मोहम्मद की शादी बिछौरा गांव में की थी। शादी के बाद मोहम्मद पत्नी के साथ अलग रहने लगा।

महरूननिशां छोटे बेटे सोनू के साथ रहती थी। शनिवार शाम चार बजे महरूननिशां का मोहम्मद की पत्नी से विवाद हो गया। नाराज होकर महरूननिशां बाग में चली गई। इसी दौरान मोहम्मद घर से निकला और गाली-गलौज करते हुए मां के सिर पर तब तक ईंट मारता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर सीओ सिटी शिवांक सिंह मय फोर्स गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय तिवारी का कहना है कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश के साथ घटना की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें