तमंचे से फायर करने के आरोपी पर मुकदमा
Kausambi News - बंटवारे के विवाद में फायरिंग के आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का सिर गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती है। गोली उसकी भतीजी को लगी थी, जो अब खतरे से बाहर है। दोनों भाइयों के बीच मारपीट...

बंटवारे के विवाद में फायरिंग के के आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने उसे सिटी स्कैन के लिए रेफर किया है। वहीं तमंचे से चलाई गई गोली आरोपी की भतीजी को लगी थी, जिसकी हालत अब ठीक बथानाध्यक्ष ने इलाज के बाद चालान करने की बात कही है। अढ़ौली निवासी धीरेंद्र कुमार व राजेंद्र सरोज सगे भाई हैं। गुरुवार की शाम आलमारी-बक्से का बंटवारा करने की बात को लेकर इनके बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान राजेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया था। गोली पास में खड़ी उसके भाई धीरेंद्र की छह वर्षीय बेटी नैंसी के पेट में लगी थी। बालिका को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, मारपीट में आरोपी राजेंद्र को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण 17 टांके लगे थे। उसके भाई धीरेंद्र को भी सिर पर चोट आई थी। दोनों भाइयों की पत्नियों को मामूली चोट लगी थी। आरोपी राजेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने सिटी स्कैन के लिए लिखा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी का चालान किया जाएगा। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।