Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSevere Traffic Jam in Karari Residents Frustrated Over Daily Congestion

करारी में डेढ़ घंटे तक लगा जाम, लोग परेशान

Kausambi News - नगर पंचायत करारी में पश्चिमशरीरा मार्ग पर जाम की समस्या गंभीर हो गई है। शुक्रवार को डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 7 March 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
करारी में डेढ़ घंटे तक लगा जाम, लोग परेशान

नगर पंचायत करारी में पश्चिमशरीरा मार्ग पर घनी आबादी के बीच जाम की समस्या ला-इलाज हो गई है। रोजाना जाम लगने से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार की सुबह भी तकरीबन डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। स्थानीय निवासियों के अलावा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक किया। नगर पंचायत करारी का कृष्ण नगर और इंद्रा नगर मोहल्ला पश्चिमशरीरा मुख्य मार्ग पर आबाद है। इस मार्ग पर जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि इन दिनों ओसा-महेवाघाट (राम वन गमन) मार्ग निर्माणाधीन है। गिट्टी व बालू लदे डंपर, ट्रक समेत अन्य बड़े वाहन भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बढ़ गई है। कोई ऐसा दिन नहीं, जब दिनभर में कम से कम दो-तीन बार जाम न लगे। शुक्रवार की सुबह नौ बजे से लेकर 10:30 बजे के आसपास तक लगभग एक किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा राहीगर फंसकर परेशान हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें