Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsRobbery at Gunpoint Village Head Assaulted Near Jalalpur Recruitment Village

प्रधान की कनपटी पर तमंचा सटा कर लूटने का आरोप

Kausambi News - रविवार देर शाम जलालपुर भर्ती गांव के पास बदमाशों ने ग्राम प्रधान विजय बहादुर को कार से लूट लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रधान ने थाने में तहरीर दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 24 Feb 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
प्रधान की कनपटी पर तमंचा सटा कर लूटने का आरोप

एयरपोर्ट थाने के जलालपुर भर्ती गांव के समीप रविवार देर शाम तमंचे की नोक पर बदमाशों ने कार सवार ग्राम प्रधान को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रधान ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विकास खंड नेवादा के भोपतपुर गांव निवासी विजय बहादुर निषाद ग्राम प्रधान हैं। रविवार देर शाम वह अपनी कार से फुलवा गांव निमंत्रण में जा रहे थे। इसी दौरान जलालपुर भर्ती गांव के समीप पड़ोसी गांव का दबंग अपने दो साथियों संग उन्हें रोक लिया। प्रधान के रुकते ही एक युवक ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी जेब में रखा दस हजार रुपया लूट लिया। विजय बहादुर के विरोध करने पर उन्होंने उनकी जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ग्राम प्रधान ने थाने जाकर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों के बीच दो दिन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनो पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें