Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice File Case Against Father-in-Law for Abuse and Dowry Harassment

ससुर ने बहू से की अभद्रता, विरोध पर पीटा

Kausambi News - महेवाघाट थाना पुलिस ने बहू के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप में ससुर पर केस दर्ज किया है। विवाहिता का कहना है कि दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। पीड़िता...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 10 March 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
ससुर ने बहू से की अभद्रता, विरोध पर पीटा

महेवाघाट थाना पुलिस ने बहू से अभद्रता करने व मारपीट करने के आरोप में ससुर पर केस दर्ज किया है। वहीं अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस लिखा गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। फतेहपुर के एक गांव की युवती का विवाह महेवाघाट के अजरौली में हुआ है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति को लकवा हो गया है। वह अपने पति के साथ रह रही थी, लेकिन ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। बाइक व नकदी दहेज में मांग रहे थे। इनकार करने पर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुर दीनदयाल अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर उसको घर में बेरहमी से पीटा। वह पुलिस से शिकायत करने जा रही थी तो उसको रास्ते में पीटा गया। राहगीरों के बीचबचाव के बाद किसी तरह वह अपने घर आई। तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले में कोर्ट के आदेश पर महेवाघाट थाना पुलिस ने ससुर दीनदयाल, सास रीता देवी, देवर छोटू व ननद व ननदोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।