Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsNephew Beats Woman with Stick for Opposing Neem Tree Branch Cutting in Pipri Village
डाल काटने का विरोध करने पर महिला को पीटा
Kausambi News - पिपरी थाने के गिठूरा गांव में एक महिला ने नीम के पेड़ की डाल काटने का विरोध किया, तो उसके भतीजे ने उसे डंडे से पीट दिया। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 24 Feb 2025 04:31 PM

पिपरी थाने के गिठूरा गांव में नीम के पेड़ की डाल काटने का विरोध करने पर भतीजे ने महिला को डंडे से पीट दिया। गांव की चमेलिया पत्नी तुलसी राम ने बताया कि घर के सामने उसका एक नीम का पेड़ है। सोमवार सुबह पेड़ पर चढ़ कर उसके देवर का बेटा मोटी डाल काट रहा था। विरोध करने पर वह गाली गलौज कर उसकी डंडे से पिटाई करने लगा। शोर सुनकर मौके पर जुटे पड़ोसियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।