Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsNeighbor Attacks Teen Girl Police File Case Against Six in Mahavaghat

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, छह पर केस

Kausambi News - महावाघाट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 25 April 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, छह पर केस

महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उलाहना देने पर उसके माता-पिता व रिश्तेदारों ने पीड़िता के परिजनों संग अभद्रता की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है। महेवाघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 16 अप्रैल को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई और वह आरोपी के घर उलाहना देने गए तो आरोपी के माता-पिता व तीन अन्य रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ अभद्रता की। पीड़ित के मुताबिक घटना के वक्त बेटी घर पर अकेली थी। इस संबंध में महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में घटना फर्जी लग रही है। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें