Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMonkey Menace in Myohar Village Villagers Demand Action from Forest Department

म्योहर गांव में आधा दर्जन बंदरों का आतंक

Kausambi News - कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह होते ही ये बंदर गांव में घूमने लगते हैं और घरों की छतों से सामान चुरा लेते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 23 Feb 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
म्योहर गांव में आधा दर्जन बंदरों का आतंक

कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। सुबह होते ही बंदरों का समूह पूरे गांव में भ्रमण करने लगता है। इस दौरान लोगों के घरों की छतों व दरवाजे पर कोई भी सामान पड़ा दिखा तो उसे लेकर भाग जाते हैं। भगाने वालों को बंदर दौड़ा लेते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। म्योहर गांव में लगभग छह माह से आधा दर्जन के लगभग बंदर रह रहे हैं। यह बंदर गांव के अंदर स्थित पीपल व नीम के पेड़ों पर अपना बसेरा बनाए हुए हैं। सुबह होते ही उनका समूह गांव में निकल पड़ता है। इस दौरान एक छत से दूसरी छत पर जमकर उछलकूद करते हैं। कुछ लोगों की छतों पर सुखाने के लिए रखी दाल, गेहूं, सरसों आदि अनाज को तो खाने के साथ-साथ बिखेर देते हैं वहीं सूखने के लिए छतों पर फैलाए गए कपड़ों को लेकर भाग जाते हैं। बंदरों ने गांव के अनुज मिश्र, गिरजा शंकर दुबे, सोनू मिश्र आदि लोगों के घरों का कपड़ा ले जाकर फाड़ डाला और आस-पास स्थित पेड़ों पर टांग दिया। बंदरों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से उन्हें पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें