आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विहिप का प्रदर्शन
Kausambi News - लव जिहाद के मामले में किशोरी के अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर विश्व हिंदू परिषद ने सरायअकिल थाने पर प्रदर्शन किया। आरोपी मो. असद ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। पुलिस ने जल्द...

लव जिहाद के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। किशोरी को लेकर भागे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर विहिप ने शुक्रवार को सरायअकिल थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जल्द ही आरोपी व उसके साथियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पुरखास निवासी मो. असद अपने प्रेम जाल में फंसाकर गायब है। असद ने खुद का नाम किशोरी को विकास बताया था। काफी दिनों से वह किशोरी के संपर्क में था। घर से जाते समय किशोरी नकदी के अलावा मां के सोने व चांदी के जेवर भी ले गई है। किशोरी के पिता ने असद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लव जिहाद के इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पांच दिन बीत गए, लेकिन अभी तक न तो किशोरी बरामद हुई, न ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। इससे नाराज विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रमुख रुपेंद्र शर्मा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरायअकिल थाने पर प्रदर्शन किया। आरोपी व उसके साथियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।