आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
Kausambi News - भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन रविवार को डीएम के नेतृत्व में समदा से मुख्यालय तक किया जाएगा। इसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारी शामिल होंगे। पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना...

भारतीय सेना के सम्मान व शान में रविवार को डीएम के नेतृत्व में समदा से मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें एसपी के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। इसके बाद से लगातार हमले किए जा रहे हैं। भारतीय सेना ने युद्ध कौशल दिखाकर दुश्मन देश के होश उड़ा दिए हैं। एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा साढ़े आठ बजे से समदा से निकलेगी। यात्रा में सभी लोग तिरंगा लेकर शामिल हो सकते हैं।
इसमें व्यापारी के अलावा अन्य लोग भी बुलाएं गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।