Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsIllegal Logging Six Neem and Mahua Trees Cut Down by Wood Mafia in Kaushambi

लकड़ी माफिया ने काटे नीम और महुआ के छह पेड़

Kausambi News - कौशाम्बी के मढ़ी गांव में लकड़ी माफियाओं ने नीम और महुवा के छह पेड़ काट दिए। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की है। रात में इलेक्ट्रिक आरा से पेड़ काटे गए और लकड़ी तुरंत गायब कर दी गई। लोगों का आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 13 Feb 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
लकड़ी माफिया ने काटे नीम और महुआ के छह पेड़

सागौन के 150 पेड़ काटे जाने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि कौशाम्बी के मढ़ी गांव में नीम व महुवा के छह पेड़ माफियाओं ने काटकर गायब कर दिया। जानकारी होने पर लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। कौशाम्बी थाना के मढ़ी गांव में बड़की बगीचा में नीम व महुवा के विशालकाय हरे पेड़ थे। इन पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं की निगाह थी। मौका पाते ही लकड़ी माफियाओं ने रात में इन पेड़ों को इलेक्ट्रिक आरा मशीन से कटवा दिया। रातोंरात लकड़ी भी गायब कर दी गई है। लोगों का कहना है कि लकड़ी माफियाओं के पुलिस से संबंध हैं, जिसका फायदा उठाकर वह हरे पेड़ गायब कर रहे हैं। वन विभाग भी इस मामले की लगातार अनदेखी कर रहा है। मामला बिगड़ने पर ही वन विभग हरकत में आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें