Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGrand Ram Procession in Karari on Hindu New Year and Chaitra Navratri

करारी में आज निकाली जायेगी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा

Kausambi News - हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा करारी कस्बे में निकाली जाएगी। यह यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 7 बजे समाप्त होगी। शोभा यात्रा में हजारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 4 April 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
करारी में आज निकाली जायेगी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा

हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा ढोल, नगाड़े, बाजे-गाजे के साथ शुक्रवार को करारी कस्बे में निकाली जाएगी। भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा कृष्ण नगर मोहल्ले के प्राचीन शिव मंदिर से दोपहर दो बजे निकलेगी। जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के करारी नगर अध्यक्ष राजू पटवा ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर से निकलकर शोभायात्रा नगर के सोनारन टोला, अशोक नगर, नेता नगर, किंग नगर होते हुए पुन: शिव मंदिर के पास शाम सात बजे समाप्त होगी। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए नगर के लोग जगह-जगह जलपान की उत्तम व्यवस्था में जुट गए हैं। ढोल, नगाड़ा, बाजे-गाजे के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शोभा यात्रा निकलने वाले रास्ते भगवामय हो गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी सनातनियों को भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया है। इस मौके पर नगर पंचायत प्रशासन से साफ-सफाई, चूने का छिड़काव करवाने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें