Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGrand Ram Procession Celebrated in Karari Town with Enthusiasm

करारी में निकली श्री राम शोभायात्रा

Kausambi News - करारी कस्बे में नवरात्र के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। राम भक्तों ने भगवा ध्वज लहराते हुए डीजे की धुन पर नृत्य किया और जय श्री राम के जयकारे लगाए। यात्रा का समापन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 4 April 2025 11:19 PM
share Share
Follow Us on
करारी में निकली श्री राम शोभायात्रा

करारी कस्बे में शुक्रवार की शाम नवरात्र पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान राम भक्त भगवा ध्वज लेकर डीजे की धुन पर झूमते रहे। जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष से इलाके भर का माहौल राममयी हो गया। करारी कस्बे में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर रामभक्तों ने विजय पताका लहराया। शोभा यात्रा प्राचीन काली मंदिर इंद्रा नगर से शुरू होकर सोनारन टोला, अशोक नगर, किंग नगर, मुख्य चौराहा, नेता नगर होते हुए चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची। यहां वीर हनुमान का पूजन और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। इसी के साथ यात्रा का समापन हुआ। इससे पहले यात्रा में शामिल राम भक्तों पर नगरवासियों ने अपने घरों की छत से पुष्प वर्षा की। यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद की ओर से किया गया था। संगठन के क्षेत्रीय समरसता प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि सनातन का विरोध करने की सोचने वाले सावधान हो जाएं। हिंदुओं की ओर आंख उठाने वालों की आंखें निकाल ली जाएंगी। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री नितिन, विभाग उपाध्यक्ष विहिप अजय पांडेय, जिला मंत्री नीलमणि, जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष मौर्य, उमेश केसरवानी उर्फ बबलू, गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल रूपेंद्र विश्वकर्मा, जिला संयोजक बजरंग दल विवेक जायसवाल, राजेंद्र पाल, राजू पटवा, प्रिंस वर्मा, रोहिणी जायसवाल, हरीश गुप्ता, शारदा साहू, जानू मौर्य, जगदीश केसरवानी, मनोज केसरवानी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें