मदरसा के बच्चों का कराया गया एक्सपोजर विजिट
Kausambi News - जिले के अनुदानित मदरसों के छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा में लाने के लिए डीएम के निर्देश पर आधा दर्जन आश्रम पद्धति विद्यालयों का एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस दौरान छात्रों ने कक्षा व्यवस्था, पुस्तकालय,...

जिले के समस्त अनुदानित मदरसों के छात्र-छात्राओं को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से डीएम मधुसूदून हुल्गी के निर्देश पर मदरसा शिक्षा अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंडार ने आधा दर्जन आश्रम पद्धति विद्यालयों का बच्चों के साथ एक्सपोजर विजिट किया। इस दौरान मदरसा छात्र-छात्राओं की अध्ययनरत छात्राओं से वार्ता तथा कक्षा व्यवस्था का अवलोकन कराया गया। विजिट कार्यक्रम के दौरान मेस हाल में छात्र-छात्राओं के साथ मदरसा के बच्चों ने वार्तालाप करते हुए अपना अनुभव साझा किया। इसके बाद हास्टल विजिट के माध्यम से आवासीय विद्यालय में रहने की व्यवस्था का अवलोकन किया। पुस्तकालय विजिट के दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों तथा बैठने की व्यवस्था नियम इत्यादि के विषय में लाइब्रेरी इंचार्ज से जानकारी की गई। प्रयोगशाला विजिट में उपलब्ध लैब तथा साइंस लैब कंप्यूटर लैब इत्यादि की जानकारी की गई। स्मार्ट क्लास विजिट के दौरान वीडियो के माध्यम से पाठ के शिक्षण का अनुभव मदरसा के बच्चों ने किया। खेल मैदान विजिट के दौरान खेल शिक्षक के नेतृत्व में खेलकूद अनुभव साझा किया। अंत में आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने मदरसा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जानकारियां साझा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मदरसा इस्लाहुल मुस्लिम इस राहुल मुस्लेमीन अलीपुर जीता, मदरसा दारुल उलूम नूरिया एहसानिया भरवारी तथा मदरसा मदीनतुल उलूम चूहा पीरन के छात्र-छात्राओं को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ककोढ़ा का विजिट कराया गया। इनके नोडल अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बनाए गए थे। मदरसा जामिया इमदादुल उलूम करारी तथा मदरसा अहसानिया मंझनपुर के छात्रों को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शेषा करारी का विजिट नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में कराया गया। जहांगीर मदरसा निस्वा के छात्रों को राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय भरसवां का विजिट जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में कराया गया। मदरसा फजिया महगांव, मदरसा इस्लामुल उलूम कशिया पूरब तथा मदरसा अरबिया मदीना तुल उलूम विश्वास चूहा पीरन के छात्र-छात्राओं को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोइलहा की विजिट नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में कराया गया। मदरसा गौसिया रजविया देवीगंज तथा मदरसा इस्लामिया गौसिया नेमी चूहा पीरन के छात्रों को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का विजिट जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के नेतृत्व में कराया गया। मदरसा छात्रों ने इस विजिट का भरपूर आनंद लिया तथा अच्छा अनुभव किया। मदरसा शिक्षा अधिकारी ने कुशलता पूर्वक कार्यक्रम को संपन्न करने पर सभी मदरसों के प्रधानाचार्ययों तथा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।