Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsElection Results Pramod Kumar Yadav Elected Head of Revenue Officers Union

प्रमोद कुमार यादव अध्यक्ष, शीतेंद्र त्रिपाठी मंत्री निर्वाचित

Kausambi News - मंझनपुर तहसील के लेखपाल संघ का चुनाव रविवार को हुआ। प्रमोद कुमार यादव को अध्यक्ष और शीतेंद्र कुमार त्रिपाठी को मंत्री चुना गया। चुनाव में कुल 57 लेखपालों ने भाग लिया। प्रमोद को 35 और शीतेंद्र को 34 मत...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 23 Feb 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
प्रमोद कुमार यादव अध्यक्ष, शीतेंद्र त्रिपाठी मंत्री निर्वाचित

मंझनपुर तहसील के लेखपाल संघ का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव में लेखपालों के अगुवा प्रमोद कुमार यादव बने, जबकि मंत्री पद पर शीतेंद्र कुमार त्रिपाठी को लेखपालों ने चुना। चुनाव के बाद लेखपालों ने पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल ने बताया कि तहसील अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार यादव और सौरभकांत उपाध्याय ने नामांकन किया। इसमें प्रमोद यादव को 35 मत मिले, जबकि सौरभकांत को 32 मत मिले। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए शीतेंद्र त्रिपाठी को 34 मत और संतोष गुप्ता को बिसात मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सिंह को 26 मत और सुनील यादव को 31 मत मिले। उपमंत्री पद के लिए हुए नामांकन में शिवभजन को 39 मत और महेंद्र को सिर्फ 18 मत ही मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजकुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष कुमार और आय व्यय निरीक्षक पद के लिए सलिल कुमार को निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में कुल 57 लेखपालों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सहचुनाव अधिकारी के रूप में संघ के जिला मंत्री ज्वाला सिंह यादव सहित बसंत कुमार, आशीष कुमार पाण्डेय, पद्मेश कुमार शुक्ला, विपिन साहू, अमित जायसवाल आदि लेखपाल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें