Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDomestic Violence Case Woman Files Complaint Against Abusive Husband in Fatehpur

पत्नी की पिटाई कर घर से निकाला

Kausambi News - फतेहपुर जिले के हथिगांव गांव की सना बानो ने अपने पति मो. जाहिद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सना का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और उसने उसे और उसकी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा और घर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 28 Feb 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी की पिटाई कर घर से निकाला

फतेहपुर जिले के हथिगांव गांव की सना बानो का निकाह वर्ष 2018 में करारी कस्बे के नयागंज निवासी मो.जाहिद से हुआ था। निकाह के बाद उसे दो बच्चियां भी हुईं। पहली छह तो दूसरी चार साल की है। पीड़िता सना का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। पांच दिन पहले उसने बेरहमी से पिटाई के बाद घर से निकाल दिया था। मायके वालों ने समझौता कराकर फिर से ससुराल भेज दिया। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह पीड़िता की पति ने फिर पिटाई की और दोनों बेटियों के साथ घर से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें