डिप्टी सीएम के भाई के खिलाफ ट्वीट, मुकदमा
Kausambi News - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाई सुखलाल मौर्य पर गरीब ब्राह्मणों की जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। सैनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुखलाल...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किए जाने के मामले में सैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बड़े भाई सुखलाल मौर्य के खिलाफ दो दिन से सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पहले ट्वीटर) पर ट्वीट किया जा रहा था। इसमें उन पर गरीब ब्राह्मणों की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया जा रहा था। उन्होंने गुरुवार को पत्रकार वार्ता करके अपनी सफाई भी पेश की थी। इसी बीच मामले की जानकारी सैनी कोतवाली के उप निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह को हुई। उप निरीक्षक ने ट्वीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि मीडिया सेल के माध्यम से ट्वीट करने वालों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।