Congress Welcomes New Coordinators in Kaushambi Manish Mishra and Rajesh Sahani Appointed मनीष और राजेश बने कोऑर्डिनेटर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCongress Welcomes New Coordinators in Kaushambi Manish Mishra and Rajesh Sahani Appointed

मनीष और राजेश बने कोऑर्डिनेटर

Kausambi News - उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मनीष मिश्र और राजेश साहनी को कौशांबी का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें नेताओं की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 18 May 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
मनीष और राजेश बने कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष मिश्र व राजेश साहनी को कौशांबी का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार स्वागत करते हुए विशेष बैठक का आयोजन किया। इस दौरान दोनों नेताओं की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि मनीष मिश्र और राजेश साहनी पहले से ही कौशांबी कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। यह दोनों नेता मेहनती, समर्पित और कार्यकर्ताओं से गहरे व्यक्तिगत संबंध रखते हैं।

इनकी उपस्थिति से न केवल संगठनात्मक मजबूती मिलती है बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ता है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र त्रिपाठी, राम बहादुर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल, आशीष मिश्र 'पप्पू', मोहम्मद अकरम, राज नारायण पासी, अल्कमा उस्मानी, उदय यादव, महासचिव कौशलेश द्विवेदी, रामसूरत रैदास, शशि प्रताप त्रिपाठी, दीपक पांडेय, जिला सचिव श्याम सिंह भदौरिया, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन पांडेय, शाहरुख एडवोकेट, मोहम्मद मुस्लिम, लाल चंद्र, हेमंत रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।