कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का जिले से प्रतिनिधित्व करेंगे तमजीद
Kausambi News - कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ और नौ अप्रैल को गुजरात में होगा। एआईसीसी के सदस्य तमजीद अहमद ने बताया कि वह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और पार्टी का संदेश सामाजिक न्याय है। उन्होंने कहा कि...
कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ व नौ अप्रैल को गुजरात में होगा। जिले से इसका प्रतिनिधित्व एआईसीसी मेंबर तमजीद अहमद करेंगे। जानकारी देते हुए तमजीद अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेना बेहद गर्व कि बात है। वह जिले की तरफ से मजबूती से अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का संदेश साफ है। सामाजिक न्याय के रास्ते दलित, पिछड़े, वंचित, मुसलमानों कि लड़ाई के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिला कर चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही कांग्रेस पार्टी 50% आरक्षण की सीमा को तोड़ देगी। गांधी कि धरती गुजरात से हमेशा राजनीतिक परिवर्तन का संदेश निकला है। इस बार साबरमती के तट से होने वाले मंथन से अमृत निकलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।