आरोग्य मेले में 1633 मरीजों का हुआ इलाज
Kausambi News - जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 1500 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और गोल्डेन कार्ड बनाए गए। मुख्य...

जनपद में 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान डेढ़ हजार से भी अधिक मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पात्रों के गोल्डेन कार्ड बनाए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजातपुर व शहजादपुर का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर मेले की व्यवस्था देखी। डॉक्टरों के साथ अन्य स्टॉफ को भी बाहर की दवाएं किसी कीमत पर नहीं लिखने का आदेश दिया। कहा कि मरीजों की खून आदि की जांच भी सरकारी लैब में ही कराई जाए। बताया कि मेले की सफलता के लिए 62 चिकित्साधिकारी व 151 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। विभिन्न रोगों से ग्रसित कुल 1633 मरीजों का इलाज किया गया। छह गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 63 गोल्डेन कार्ड तो 66 आभा आईडी बनाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।