Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBrutal Assault on Family Gang of Thugs Attacks Laborer in Mandar Village

दबंगों ने परिवार के चार को पीटा

Kausambi News - पूरामुफ्ती थाने के मंदर गांव में अमरनाथ पर एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। पान खाने के विवाद के बाद अमरनाथ की पत्नी, दामाद और बेटी भी पीटे गए। सभी को गंभीर चोटें आईं और उनके वाहनों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 1 March 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
दबंगों ने परिवार के चार को पीटा

पूरामुफ्ती थाने के मंदर गांव निवासी अमरनाथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात वह समीप ही गुमटी पर पान खाने के लिए गया था। इसी दौरान गांव का एक दबंग वहां पहुंचा और पहले पान लेने को लेकर उसके साथ विवाद करने लगा। अमरनाथ वहां से घर लौट आया। कुछ देर के बाद दबंग अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हाथों में डंडे लेकर उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन लोगों ने अमरनाथ की पिटाई करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची पत्नी अनीता, दामाद अभिषेक और बेटी रेशमा को भी पीटा। इससे चारों को काफी चोटें आईं। साथ ही घर के बाहर खड़ी बाइक और ई रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें