Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBJP Youth Wing Honors Top UP Board Students at Dharma Devi Inter College

यूपी बोर्ड इंटर में दूसरे स्थान पर रहीं अनुष्का सिंह समेत 19 विद्यार्थी पुरस्कृत

Kausambi News - धर्मा देवी इंटर कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 27 April 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
यूपी बोर्ड इंटर में दूसरे स्थान पर रहीं अनुष्का सिंह समेत 19 विद्यार्थी पुरस्कृत

सिराथू क्षेत्र के केन कनवार गांव स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद उन्होंने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में यूपी में दूसरा स्थान लाने वाली कॉलेज की छात्रा अनुष्का सिंह व जिले की टॉप-10 सूची में शामिल सभी 19 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को मन लगाकर ईमानदारी के साथ पढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने की नसीहत दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, प्रशांत केसरी, अझुवा नगर अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा, ओम प्रकाश कुशवाहा, नीरज मोदनवाल, धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रामकिरण त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें