Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBJP District President Performs Groundbreaking Ceremony for Modern Cremation Site in Sengraha

अन्त्येष्टि स्थल का किया भूमि पूजन

Kausambi News - सरसवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सेंगरहा में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने एक आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया। इस स्थल में शवदाह के लिए सुविधाएं जैसे शेड चबूतरा, शांति स्थल, स्नान ग्रह,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 27 April 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
अन्त्येष्टि स्थल का किया भूमि पूजन

सरसवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सेंगरहा में रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया। साथ ही लोगों को बताया कि इस आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड चबूतरा, शांति स्थल, शव स्नान ग्रह, बाथरूम और शौचालय शामिल है। साथ ही पानी की व्यवस्था के लिए टंकी और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी बनाई जाएगी । जिलाध्यक्ष ने इस स्थल को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव, प्रधान सुनील तिवारी, मंडल महामंत्री हंसराज सिंह पटेल, विमलेश मिश्रा, ग्राम प्रधान शुभम सोनी, पृथ्वी मिश्रा,पद्मनारायण सोनी, अशोक द्विवेदी के अलावा अन्य लोग रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें