Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAttempted Assault on Asha Worker in Karari Police Launch Investigation

आशा कार्यकत्री से दुराचार का प्रयास, पीटा

Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र में एक आशा कार्यकत्री के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी के परिजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की है।

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 2 April 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
आशा कार्यकत्री से दुराचार का प्रयास, पीटा

करारी, हिन्दुस्तान संवाद करारी थाना क्षेत्र की एक आशा कार्यकत्री से बुधवार शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवारीजनों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि बुधवार की शाम वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। चीखने-चिल्लाने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। उधर, शोर-शराबे पर जुटी आरोपी के घर की महिलाओं व पुरुषों ने पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने जान बचाई। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें