All India Student Council Kaushambi Holds Training Session in Manjhanpur Tehsil हर्ष कुमार नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री बने दीपक राजपूत, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAll India Student Council Kaushambi Holds Training Session in Manjhanpur Tehsil

हर्ष कुमार नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री बने दीपक राजपूत

Kausambi News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी का मंझनपुर तहसील में अभ्यास वर्ग रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के बारे में बताया गया और नए पदाधिकारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 11 May 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
हर्ष कुमार नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री बने दीपक राजपूत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी का मंझनपुर तहसील का अभ्यास वर्ग का रविवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हो गया। इस दौरान वर्ग में विभिन्न सत्र चलाए गए। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन में कार्य करने के लिए संगठन की रीति और नीति बताई गई। इस दौरान संगठन का गठन हुआ, जिसमें हर्ष कुमार को मंझनपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व जिला प्रमुख डॉ. प्रबोध श्रीवास्तव, तहसील संयोजक सुशील सोनकर एवं जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने दीप जलाकर वर्ग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कुल सात सत्र चलाए गए। जिसमें संघ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अमरजीत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्य पद्धति सत्र को विभाग संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी ने संबोधित किया तो सैद्धांतिक भूमिका सत्र को जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने संबोधित किया। आयाम कार्य गतिविधि एवं कार्यकर्ता विकास के सत्र को जिला संयोजक शिव बाबू चौधरी एवं विभाग संयोजक ऋषभ द्विवेदी ने सामूहिक सत्र के रूप में संबोधित किया। समारोह भाषण के दौरान जिला संगठन मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का आग्रह किया। इसके बाद सर्व सहमति से दो नगर मंझनपुर और टेवां नगर की टीम की घोषणाएं भी हुई। इसमें मंझनपुर नगर अध्यक्ष हर्ष कुमार, नगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता और अवधेश यादव नगर मंत्री दीपक राजपूत, नगर सह मंत्री आयुष श्रीवास्तव सत्यम दुबे, कृष्ण श्रीवास्तव, शिवम दुबे, अविरल मौर्य, रिंकू राजपूत, नगर एसएफएस संयोजक कार्तिकेय गौतम, नगर एसएफएस सह संयोजक अनिरुद्ध गौतम, अभिषेक कुमार, सौरभ मौर्य, भूपेंद्र कुमार, नगर एसएफडी संयोजक अर्पित चौरसिया, नगर एसएफडी सह संयोजक शिवम सोनकर, प्रवीण कुमार, खेलो भारत संयोजक अमन साहू, सोशल मीडिया संयोजक आलोक कुमार, इंटर कॉलेज संयोजक राममिलन चौधरी, नगर कार्यकारिणी सदस्य ओम त्रिपाठी एवं सुमित मौर्य को बनाया गया। वहीं संगठन की दृष्टि से टेवां नगर की रचना करते हुए नगर अध्यक्ष राहुल मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अवनीश नामदेव एवं कौशिक त्रिपाठी नगर मंत्री, अमित द्विवेदी नगर सह मंत्री, वंश सिंह, आयुष सिंह, कुलदीप मिश्रा, अनिल साहू, अनूप तिवारी एसएफडी संयोजक सुधीर शुक्ल, एसएफडी सह संयोजक मनीष नामदेव, विनय पांडेय, लवलेश कुमार एसएफएस संयोजक दीपेंद्र पांडेय, अक्षय पाल, नीरज यादव, खेलो भारत संयोजक सुभाष कुमार, सहसंयोजक अनुग्रह मिश्र, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक पंकज पाल, सोशल मीडिया संयोजक गोविंद शुक्ल, नगर कार्यकारिणी सदस्य अभय यादव एवं सुभाष मिश्र के दायित्वों की घोषणा मंच से जिला प्रमुख डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।