Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAfter 72 hours police could not disclose the killing of military

72 घंटे बीते, फौजी की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

Kausambi News - चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी का शव मिला था। फौजी की मौत का पुलिस 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस हवा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 10 March 2021 11:32 PM
share Share
Follow Us on
72 घंटे बीते, फौजी की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी का शव मिला था। फौजी की मौत का पुलिस 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस हवा में तीर चलाने को मजबूर है। हालांकि पुलिस कई संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव (42) पुत्र बचई लाल यादव भारतीय सेना के जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में पीएनआर के पद पर कार्यरत था। इस समय वह छुट्टी लेकर घर आया था। पत्नी फौजी से हुए विवाद के बाद से अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। फौजी घर में अकेला ही रहता था। सोमवार सुबह संदिग्ध दशा में उसका शव कमरे के बाहर आंगन में पड़ा था। जबकि बगल के कमरे में उसके छोटे भाई और भयाहू रहते है। इसके बाद भी सोमवार सुबह लगभग दस बजे उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस मामले में केस दर्ज कर फौजी की मौत का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। पर, 72 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस अभी किस नतीजे पर नहीं पहुंची है। जबकि पुलिस ने गांव के ही कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की निगाह अपनों पर ही तिरछी हो गई है। इस सम्बंध में सीओ श्यामकांत का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें