Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsABVP Launches Plastic-Free Campaign in Manjhanpur Tehsil

प्लास्टिक से नुकसान के प्रति किया जागरूक

Kausambi News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को मंझनपुर तहसील को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक को इकट्ठा कर नष्ट किया और लोगों को जागरूक किया। यह अभियान हर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 23 Feb 2025 05:24 PM
share Share
Follow Us on
प्लास्टिक से नुकसान के प्रति किया जागरूक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मंझनपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंझनपुर तहसील को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इधर-उधर बिखरे प्लास्टिक को बीनकर उसे नष्ट किया। साथ ही लोगों से प्लास्टिक मुक्त होने का आह्वान किया। विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाया जाता है। इस बार कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर तहसील परिसर को चुना। संडे फॉर मंझनपुर के तहत तहसील परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तहसील परिसर व आस-पास बिखरे प्लास्टिक को इकट्ठा किया और उसको किसी एक स्थान पर रख कर नष्ट किया। मंझनपुर के तहसील संयोजक सुशील सोनकर ने बताया यह अभियान प्रत्येक रविवार को चलाया जाता है। इसमें नगर भर के विद्यार्थी एक घंटे का अपना समय प्रत्येक रविवार को लोकहित के लिए देते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी सिर्फ तहसील गेट के पास ही सफाई करके चले जाते हैं। तहसील परिसर व मंदिर के आस-पास एवं अधिवक्ता बंधुओं के चैंबरों के आस-पास अनावश्यक रूप से प्लास्टिक कचरा पड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद का यह उद्देश्य है कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैन हो। प्रत्येक व्यक्ति बाजार में सामान खरीदने के लिए जाए तो कपड़े का थैला लेकर जाएं। इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। स्वच्छता अभियान में नवीन वर्मा, अवधेश यादव, मंझनपुर नगर सह मंत्री कृष्णा श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री, अश्वनी सिंह, डब्बू, अमन कुमार, विराग वर्मा, उज्ज्वल तिवारी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें