लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता को बाइक पर बैठाया, सुनसान में ले जाकर किया दुष्कर्म

पइंसा थाना क्षेत्र की घटना, शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान टीम कौशाम्बीFri, 19 July 2019 04:25 PM
share Share

पइंसा इलाके से रिश्तेदारी के घर से लौट रही विवाहिता को लिफ्ट देने बहाने युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत मंझनपुर पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस ने न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर गुरुवार को पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पइंसा इलाके के एक गांव की विवाहिता महीनेभर पहले मंझनपुर के एक गांव में रिश्तेदार के घर आई थी। बताया कि दूसरे दिन वह घर लौट रही थी। तन्नापुर गांव के समीप एक युवक मिला और उसे पइंसा छोड़ने की बात कही। इसके बाद एक सुनसान जगह पर लेकर पहुंचा और बाइक रोकते हुए उसे नहर में घसीट ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों व रिश्तेदारों को आपबीबी बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर गुरुवार को मंझनपुर पुलिस ने आरोपित सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें