Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरYouth Charged with Harassment in Maharajpur Victim Files Complaint

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी

सरसौल के महाराजपुर में एक युवक ने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने धमकाया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 15 Sep 2024 03:18 PM
share Share

सरसौल। महाराजपुर में घर में घुसकर महिला से युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपित ने धमकाया। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महाराजपुर के एक गांव की निवासी महिला के अनुसार बीती तीन सितंबर को वह घर में अकेली थीं। तभी गांव का युवक सागर घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज कर भाग गया। पीड़िता ने अपनी सास से शिकायत की। सास आरोपित के घर शिकायत करने गईं तो उन्होंने धमकाया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें