Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsYoung Man Drowns at Ganga Barrage Father Accuses Friends of Murder

गंगा बैराज में डूबे युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Kanpur News - गंगा बैराज में डूबे युवक का शव मिला, हत्या का आरोप गंगा बैराज में डूबे युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 10 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
गंगा बैराज में डूबे युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

कानपुर। कोहना में गंगा बैराज में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव गोताखोरों ने शनिवार को बरामद कर लिया। वह शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा बैराज घूमने गया था। इकलौते बेटे की मौत पर पिता ने युवती के चक्कर में दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की डूबने से मौत की पुष्टि हुई। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नवाबगंज के ज्योरा बस्ती निवासी विकास कश्यप का 18 वर्षीय बेटा प्रिंस आरओ प्लांट के गैलेन सप्लाई का काम करता था।

शुक्रवार को वह मकड़ीखेड़ा निवासी कुलदीप, समीर व अमन के साथ गंगा बैराज घूमने गया था। दोस्तों में नहाने की योजना बनने के बाद सभी कल्लूपुरवा घाट पहुंच गये। नहाने के दौरान प्रिंस व कुलदीप गहराईं में चले गए। चीख-पुकार सुन गोताखोरों ने कुलदीप को जैसे-तैसे बाहर निकाला। जबकि, प्रिंस का कुछ पता नहीं लग पाया। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस ने शनिवार सुबह से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गोताखोरों ने जैसे ही प्रिंस के शव को बाहर निकाला तो मां बदहवास हो गईं। इकलौते बेटे की मौत पर पिता विकास का आरोप है कि दोस्त उसे बहाने से अपने साथ ले गए। एक लड़की को लेकर उसके साथी खुन्नस रखते थे। इस कारण बेटे प्रिंस को पानी में डूबोकर हत्या की। जबकि, उसके गले से चांदी की चेन भी गायब होने के अलावा मोबाइल कुलदीप के पास मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें