Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWater Supply Disruption in Kanpur Due to Pipeline Repairs

आज शाम शुरू हो सकती है जलापूर्ति

Kanpur News - कानपुर के रावतपुर में जल निगम की पाइप मरम्मत का कार्य दूसरे दिन भी जारी है। अब तक चार जगह रिसाव मिले हैं और मरम्मत के लिए केमिकल का प्रयोग किया जाएगा। जलापूर्ति 1 फरवरी से शुरू होने की संभावना है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 31 Jan 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
आज शाम शुरू हो सकती है जलापूर्ति

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रावतपुर में जल निगम की पाइप की मरम्मत दूसरे दिन भी जारी रही। अबतक चार जगह रिसाव मिले हैं। रिसाव पर केमिकल लगाकर मरम्मत की जाएगी। केमिकल को सूखने में काम से कम 8 घंटे लगेंगे। इसके बाद ही जलापूर्ति शुरू हो पाएगी। जल निगम के जूनियर इंजीनियर अनुराग सिंह ने बताया की 1 फरवरी की शाम से जलापूर्ति शुरू होने की संभावना है। अगर आज रात में ज्यादा फाल्ट पाए गए तो दिक्कत हो सकती है। 25 जनवरी से रावतपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पाइपलाइन फटने से ढाई लाख की आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें