महाराजपुर में बनेगा हिरन अभयारण्य: महाना
Kanpur News - महाराजपुर में बनेगा हिरन अभयारण्य: महाना महाराजपुर में बनेगा हिरन अभयारण्य: महाना महाराजपुर में बनेगा हिरन अभयारण्य: महाना

सरसौल। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महाराजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि जल्द महाराजपुर में हिरन अभयारण्य बनेगा। इसके लिए वन विभाग को जमीन तलाशने के लिए निर्देश भी दिया गया है। महाराजपुर के रूमा में एक गेस्ट हाउस में सोमवार को महाराजपुर विधानसभा के सरसौल मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब पहली बार यहां से वर्ष 2012 में चुनाव लड़ने आए थे तो सड़कें बहुत खराब थीं। बिजली तीन से चार घंटे हीआती थी। लेकिन अब विकास दिख रहा है। सड़क, बिजली, पानी सभी चीजें बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिरों का जीर्णोंद्धार कराया जा रहा है। नर्वल के रावलदेवी मंदिर में काम चल रहा है। जल्द सरसौल का चतुर्भुज मंदिर व सिकठिया का शिव मंदिर में भी काम चालू हो जाएगा। उन्होंने हाईवे पर नर्वल मोड़ के सामने अंडरपास बनाए जाने की मांग को भी जल्द पूरी कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द वन विभाग की जमीन पर हिरन अभयारण्य बनाया जाएगा। वहीं करन महाना ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनय मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, प्रशांत राज त्रिपाठी, रानू शुक्ला समेत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।