वन नेशन, वन इलेक्शन पर महिला मोर्चा सम्मेलन कल
Kanpur News - वन नेशन, वन इलेक्शन पर महिला मोर्चा सम्मेलन कल वन नेशन, वन इलेक्शन पर महिला मोर्चा सम्मेलन कल

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर दफ्तर में वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान के तहत 27 अप्रैल को प्रस्तावित महिला सम्मेलन को लेकर रणनीति तैयार हुई। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता व संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को पूर्व मंत्री स्वाति सिंह कानपुर उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण के संयुक्त एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान का संयुक्त सम्मेलन ओंकारेश्वर विद्यालय जवाहर नगर में होगा। बैठक में अवधेश सोनकर, लवली सक्सेना, बीना सिंह चौहान, सीमा एमबीए, किरन तिवारी, बबीता निगम, गुंजन शर्मा, अनीता चतुर्वेदी, शुभ्रा अवस्थी और प्रियंका सिंह रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।