Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsNityananda Jayanti Celebrated with Devotion at ISKCON Kanpur

हरिनाम संकीर्तन कर नित्यानंद त्रयोदशी मनाई

Kanpur News - हरिनाम संकीर्तन कर नित्यानंद त्रयोदशी मनाई हरिनाम संकीर्तन कर नित्यानंद त्रयोदशी मनाई हरिनाम संकीर्तन कर नित्यानंद त्रयोदशी मनाई

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 10 Feb 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
हरिनाम संकीर्तन कर नित्यानंद त्रयोदशी मनाई

कानपुर। इस्कॉन मंदिर कानपुर में सोमवार को श्री नित्यानंद प्रभु के आविर्भाव दिवस पर नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव मनाया गया। सुबह श्रीमद्भागवत सत्र में इस्कॉन मुंबई के भक्त बलदेव प्रभु ने श्री नित्यानंद प्रभु की अद्भुत कथा सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। हरि नाम संकीर्तन के साथ फल रसों और पंचगव्य से महाभिषेक किया गया। हरे कृष्ण महामंत्र और नित्यानंद प्रभु के वैष्णव गीतों से प्रांगण गुंजा‌यमान हो उठा। राजभोग आरती के बाद कृष्ण प्रसाद वितरण किया गया। शाम को संध्या गौर आरती के साथ महोत्सव समाप्त हुआ। भक्ति से रोमांचित होकर भक्तों ने नृत्य किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें