Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरLPG Safety Seminar and E-KYC Camp Held in Kanpur to Prevent Accidents

गैस चूल्हे को सीधी हवा वाले स्थल पर रखें

कानपुर में भारतीय गैस सर्विस द्वारा रविवार को ई-केवाईसी कैंप और एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को गैस के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। गैस सिलेंडर को हमेशा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 15 Sep 2024 02:59 PM
share Share

कानपुर। भारतीय गैस सर्विस में रविवार को ई-केवाईसी कैंप और बढ़ते हुए हादसों की रोकथाम के लिए एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परमपुरवा में भारतीश मिश्रा और अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को गैस के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि एलपीजी सिलेंडर हमेशा खड़ा रखें। चूल्हे को ऐसी जगह रखें, जहां बाहर से सीधी हवा न लगे। रसोई में गैस सिलेंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का प्रयोग न करें। चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली जलाएं, उसके बाद गैस ऑन करें। गैस रिसाव होने पर अपने वितरक या एलपीजी हेल्पलाइन नंबर 1906 पर संपर्क करें। मुख्य रूप से अशोक गर्ग, सुब्रतो, सीता, सोनी और दीप आदि रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें