Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Weather Update Temperature Drops Due to Western Disturbances

तेज सर्द हवाओं ने गिराया तीन डिग्री पारा

Kanpur News - तेज सर्द हवाओं ने गिराया तीन डिग्री पारा तेज सर्द हवाओं ने गिराया तीन डिग्री पारा तेज सर्द हवाओं ने गिराया तीन डिग्री पारा

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 22 Feb 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
तेज सर्द हवाओं ने गिराया तीन डिग्री पारा

कानपुर। पश्चिमी विक्षोभों के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को दिन का पारा 03.2 डिग्री कम हो गया। सुबह उत्तर पश्चिमी और फिर दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट हुई। अब नए पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार है। 27 से 28 के बीच हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विक्षोभों के कारण हवा की दिशा लगातार बदल रही है। विक्षोभ कमजोर होने के कारण इनके गुजरने के बाद उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं नहीं चल पा रही हैं। इस कारण सर्दी का अहसास नहीं हो पा रहा है। कमजोर विक्षोभ के शांत होते ही दूसरा विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते स्थिरता नहीं हो पा रही है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 से गिरकर 27 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 02.0 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम पारा 13 से बढ़कर 14 डिग्री हो गया। यह भी सामान्य से 02.8 डिग्री अधिक है। विक्षोभ और हवा की दिशा के कारण तापमान फरवरी में भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं। हवा की गति औसत 03.2 किमी प्रति घंटा रही। अधिकतम 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रही।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) और भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी। सोमवार से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। उत्तर पश्चिम हवाओं का भी आना जारी रहेगा। तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अभी तो बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन 27-28 फरवरी के करीब बारिश के आसार हैं। अभी पुराने विक्षोभ का असर मैदानों में दिखेगा, इसके बाद नए विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें