Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur ACP to Hold Public Court for Pending Investigations and Issues

लंबित विवेचनाओं के लिए कल लगेगा जनता दरबार

Kanpur News - लंबित विवेचनाओं के लिए कल लगेगा जनता दरबार लंबित विवेचनाओं के लिए कल लगेगा जनता दरबार लंबित विवेचनाओं के लिए कल लगेगा जनता दरबार

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 21 Feb 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
लंबित विवेचनाओं के लिए कल लगेगा जनता दरबार

कानपुर। चकेरी थाने में रविवार को एसीपी चकेरी लंबित पड़ी विवेचनाओं और लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाएंगे। एसीपी चकेरी एसएस रामटेके ने बताया, पिछले काफी समय से कई मामलों की विवेचनाएं लंबित पड़ी हुई हैं। वहीं कई ऐसे मामले हैं, जिनमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए रविवार को चकेरी थाने में जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें चकेरी थानाक्षेत्र के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। साथ ही वे सभी अपनी अपनी विवेचनाओं की स्थिति भी बताएंगे। इसके साथ ही जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को भी सुना जाएगा। उन्होंने बताया, जनता दरबार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। साथ ही इस आयोजन का नाम टॉक विद एसीपी रखा गया हैं जो हर में किसी भी एक दिन लगाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें