15 महिलाओं को दिया मां गंगा सम्मान
Kanpur News - कानपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्व भारतीय विकास संस्थान और आरोग्यधाम द्वारा 15 महिलाओं को मां गंगा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में डॉक्टर आरती मोहन, तापसी चक्रवर्ती,...

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व भारतीय विकास संस्थान, आरोग्यधाम के संयुक्त तत्वावधान में ग्वालटोली स्थित आरोग्यधाम में 15 महिलाओं को मां गंगा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रमुख समाजसेवी केडी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को केसरिया दुपट्टा, पौधा गमले में, पगड़ी और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा दीक्षित बड़े जी ने कहा कि कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न जातियों विभिन्न वर्ग की महिलाओं को सम्मानित किया गया है। सम्मानित महिलाओं में प्रमुख रूप से डॉक्टर आरती मोहन, डॉक्टर तापसी चक्रवर्ती, नीरजा मिश्रा, पुष्पा मोहन, ज्ञान बी वाल्मीकि, प्रियंका द्विवेदी, राधा केसवानी, पूनम यादव, सुशील त्रिवेदी, डाली, श्रुति, गीता दीक्षित शामिल हैं। अध्यक्ष अनूप चौधरी, सुरेश मिश्रा, विनय, अतुल गुप्ता और आदित्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।