आज निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
Kanpur News - कानपुर में रविवार को सुबह आठ बजे भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ग्रीन पार्क स्टेडियम से शुरू होकर सरसैया घाट तक जाएगी, जिसमें लोग तिरंगा लेकर शामिल होंगे। इस यात्रा की तैयारियों का...

कानपुर। प्रमुख संवाददाता भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को सुबह आठ बजे से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ग्रीन पार्क स्टेडियम के फुटबाल मैदान से शुरू होकर सरसैया घाट तक जाएगी। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार शाम को मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने तैयारियों को लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम से निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधि, जिलास्तरीय अधिकारी, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएं, सिविल डिफेंस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र व स्काउट-गाइड के वालंटियर हिस्सा लेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।