गायत्री परिवार ने कलश यात्रा निकाली, दीप महायज्ञ किया
Kanpur News - गायत्री परिवार ने कलश यात्रा निकाली, दीप महायज्ञ किया गायत्री परिवार ने कलश यात्रा निकाली, दीप महायज्ञ किया

कानपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की लगभग 200 बहनों ने शनिवार को गुजैनी ए ब्लॉक रामलीला पार्क से विमलेश मिश्रा एवं विनोद मिश्रा की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली। महिलाएं सिर पर कलश रख जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। यात्रा गुजैनी ए ब्लॉक पार्क से शुरू होकर शक्ति मंदिर रतनलाल नगर होते हुए दुर्गा मंदिर दबौली के बाद गुजैनी में लौटी। कलश यात्रा शुरू होने से पूर्व गायत्री अखंड दीप जलाया गया। गायत्री पूजन किया गया। गणेश शुक्ला ने प्रवचन दिया। विमलेश मिश्रा ने बताया, प्रातः काल यज्ञोपवीत संस्कार, नामकरण और अन्नप्राशन आदि के आयोजन हुए। 5000 दीये जलाकर दीप महायज्ञ हुआ। कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। कल्पना चतुर्वेदी ने आभार जलाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।