Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरFarmers Assaulted in Maharajpur Over Objection to Abusive Language

गाली गलौज का विरोध करने पर किसान समेत साथियों को मारापीटा

सरसौल के महाराजपुर में 22 अगस्त को गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपितों ने किसान शैलेश कुमार और उनके साथियों को पीट दिया। आरोपियों में अभिषेक यादव, सोनू तिवारी, रिषभ यादव और सर्वेश यादव शामिल थे। थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 25 Aug 2024 03:29 PM
share Share

सरसौल। महाराजपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपितों ने किसान समेत उसके साथियों को पीट दिया। महाराजपुर के पुरवामीर निवासी शैलेश कुमार ने बताया, 22 अगस्त को वह अपने साथी मुनेन्द्र चौहान, राजू साहू और अशोक मिश्रा के साथ अपने प्लॉट गए थे। तभी गांव के अभिषेक यादव उर्फ बल्लन, सोनू तिवारी, रिषभ यादव और सर्वेश यादव अपने अज्ञात साथियों के साथ आये और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपितों ने उनसे मारपीट की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें