Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsEmpowering Women Gender Neutrality Key to a Healthy Society - Kanpur Lecture

स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी

Kanpur News - कानपुर में पीपीएन कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान आयोजित किया। मुख्य वक्ता प्रो. नमो नारायण ने जेंडर न्यूट्रलिटी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो....

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 5 March 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी

कानपुर। प्रमुख संवाददाता पीपीएन कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण पर एक व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता डीएवी कॉलेज के प्रो. नमो नारायण ने कहा कि एक स्वस्थ समाज तभी होगा जब जेंडर न्यूट्रल होगा। अगर महिलाओं को सशक्त बनाना है तो इसके लिए ज़मीनी स्तर पर काम करना होगा और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना होगा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी है। प्रो. राजेश कुमार ने कहा यह लड़ाई महिलाओं और पुरुषों को मिलकर लड़नी है। संचालन प्रो. अनुज कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रो. देवेश कटियार, प्रो. सुशील कुमार शुक्ल, प्रो. वंदना द्विवेदी, डॉ. डी के सक्सेना, सत्येन्द्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें