Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCSJMU Students Selected for National Art Exhibition in Chandigarh

आर्टस्केप में प्रदर्शित होंगी नित्या और चंद्रमुखी की कृतियां

Kanpur News - कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की छात्राओं, नित्या शुक्ला और चंद्रमुखी कुशवाहा, की कृतियों का चयन चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी आर्टस्केप के लिए हुआ है। इनकी कला वाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 1 Feb 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
आर्टस्केप में प्रदर्शित होंगी नित्या और चंद्रमुखी की कृतियां

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं की कृतियां चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी आर्टस्केप के लिए चयन हुआ है। एमएफए चित्रकला प्रथम वर्ष की छात्रा नित्या शुक्ला व बीएफए चित्रकला चतुर्थ वर्ष की छात्रा चंद्रमुखी कुशवाहा की कृतियों का चयन हुआ है। सहायक आचार्य डॉ. सचिव गौतम के निर्देशन में छात्राओं ने वाश तकनीक में कृतियां निर्मित की हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से हमें एक नई दृष्टि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें