Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsColorful Celebration Kanpur s Holi Festival Features Dance and Flower Holi

जेके मंदिर : रंगोत्सव पर फूलों की होली से आनन्द में डूबे भक्त

Kanpur News - कानपुर में जेके मंदिर में रंगोत्सव चल रहा है, जहां कलाकारों ने होली गीतों और भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किए। भक्तों के बीच जाकर फूलों की होली खेली गई, जिससे उत्सव आनंदमय हो गया। सप्ताह भर चलने वाले इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 10 March 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
जेके मंदिर : रंगोत्सव पर फूलों की होली से आनन्द में डूबे भक्त

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता जेके मंदिर में चल रहे रंगोत्सव में कलाकारों ने होली गीतों और भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। कलाकारों ने भक्तों के बीच जाकर फूलों की होली खेली। इससे रंगोत्सव आनंदमय हो गया।

सप्ताह भर चलने वाले रंगोत्सव में रिदम ग्रुप के कलाकारों ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा। इस दौरान होली गीतों ने पूरा माहौल होलीमय कर दिया। फूलों की होली का दृश्य बेहद आकर्षक था।

मंगलवार को अवध के रंग में राधा-कृष्ण पर आधारित अवध की होली को आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत किया जाएगा। बुधवार को रंग की रास का आयोजन होगा जिसमें भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

16 मार्च को फूलों की होली का विशेष आयोजन किया जाएगा। फूलडोल उत्सव भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर सायं 5:00 बजे भगवान की भव्य सवारी निकाली जाएगी। 18 मार्च को खाटू श्याम जी के कीर्तनों के साथ होली का विशेष आयोजन होगा। 19 मार्च को गुलाल की होली का विशेष आयोजन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।