गुरु श्री हर गोविंद साहिब का प्रकाश पर्व मनाया
Kanpur News - कानपुर में गुरु हरगोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। ज्ञानी अजीत सिंह ने गुरु जी के जीवन की महिमा का वर्णन किया और 52 हिंदू राजाओं को आजाद कराने की घटना का उल्लेख किया। प्रमुख सेवादारों को...

कानपुर। गुरुद्वारा दशमेश सिंह सभा, निराला नगर में रविवार को सिखों के छठवें गुरु श्री हरगोविंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व रविवार को मनाया गया। ज्ञानी अजीत सिंह ने संगत को गुरु हर गोविंद साहिब के जीवन महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने मुगल शासक जहांगीर की कैद से 52 हिंदू राजाओं को आजाद कराया था। अजीत सिंह ने प्रमुख सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। गुरु के लंगर में मिस्सी प्रसादे, लस्सी, प्याज, आचार और लड्डू बांटे गए। यहां प्रधान रणधीर सिंह पिंका, संजय अरोड़ा, आशीष आहूजा, राजकुमार लालडिनानी, मनीष मंधानी, कुलजीत सिंह, गौरव आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।