Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरBoy Dies from Snakebite After Delayed Medical Treatment Due to Superstitious Practices in Jhinjhak

बकरी चराने गए बच्चे की सर्पदंश से मौत

झींझक के नयापुरवा गांव में बकरी चराने गए ध्रुव कुमार को सर्पदंश से हालत बिगड़ने पर परिजन झाड़ फूंक में लगे रहे। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 16 Aug 2024 05:08 PM
share Share

झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव से गुरुवार को बकरी चराने गए एक बच्चे की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। उसको तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़ फूंक करने के चक्कर में पड़े रहे। हालत बेहद नाजुक होने पर उसको उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया। वहां उसकी देर रात मौत हो गई। किशौरा गांव के मजरा नयापुरवा निवासी राम बहादुर का ग्यारह साल का पुत्र ध्रुव कुमार गुरुवार को बकरी चराने खेत पर गया था। वहां सर्पदंश से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन पहले झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। इससे उसकी हालत में सुधार होने के बजाय और नाजुक हो गई। इस पर शाम को परिजन उसको उपचार के लिए कानपुर ले गए। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां नीलम बदहवास हो गई। जबकि भाई शोभित व बहनों दीक्षा तथा खुशी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार डेरापुर जितेंद्र कुमार व लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झींझक चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने सर्पदंश से बच्चे की मौत होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें